कामगारों के लिए सूचना (Information for workers) - हिन्दी (Hindi)

विक्टोरिया की पोर्टेबल लॉन्ग सर्विस बेनिफिट्स योजना के माध्यम से सामुदायिक सेवाओं, सफाई अनुबंध (कांट्रेक्ट क्लिनिंग) और सुरक्षा उद्योगों में कर्मचारियों को एक ही नियोक्ता के साथ अपने कार्यरत समय के आधार पर नहीं, बल्कि उद्योग में अपने कार्यरत समय के आधार पर लॉन्ग सर्विस लीव (दीर्घ सेवा अवकाश) को बढ़ाने का अवसर प्राप्त होता है।

यह योजना पोर्टेबल लॉन्ग सर्विस अथॉरिटी द्वारा प्रशासित की जाती है।

लॉन्ग सर्विस लीव क्या है?

ऑस्ट्रेलिया में अधिकांश कर्मचारी एक ही नियोक्ता के साथ लम्बे समय तक काम करने के बाद (आमतौर पर कम से कम 7 वर्षों की लगातार सेवा) लॉन्ग सर्विस लीव के हकदार होते हैं।

पोर्टेबल लॉन्ग सर्विस लीव क्या है?

विक्टोरिया की पोर्टेबल लॉन्ग सर्विस बेनिफिट्स योजना के माध्यम से सामुदायिक सेवाओं, सफाई अनुबंध (कांट्रेक्ट क्लिनिंग) और सुरक्षा उद्योगों में पात्र कर्मचारियों को लॉन्ग सर्विस लीव का अवसर प्राप्त होता है।

कर्मचारियों को एक से अधिक नियोक्ता के साथ अपने कार्यरत समय के आधार पर लॉन्ग सर्विस लीव लाभ को बढ़ाने का अवसर प्राप्त होता है।

यह 'पोर्टेबल' है, क्योंकि यदि उसी उद्योग में रहते हुए आप किसी और नियोक्ता के साथ कार्य शुरू करते हैं तो तब भी ये आपके पास बना रहता है।

शुरुआत करना

आपका वर्कर ID(opens in a new window) - योजना के लिए आपकी विशिष्ट ID के बारे में जानकारी।

वर्कर पोर्टल के लिए रजिस्टर कैसे करें(opens in a new window) - इसका विवरण देने वाली चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका (गाइड)।

वर्कर पोर्टल तक पहुँच प्राप्ति(opens in a new window) कैसे की जा सकती है - ताकि आप अपने योगदानों की जाँच कर सकें और अपने विवरण अपडेट कर सकें।

अपने पोर्टेबल लॉन्ग सर्विस लाभों का क्लेम करने के बारे में जानकारी

हमसे संपर्क करें

हमें 1800 517 158(opens in a new window) पर कॉल करें या enquiries@plsa.vic.gov.au(opens in a new window) पर ईमेल करें।

निःशुल्क अनुवाद सेवा

यदि आपकी प्रथम भाषा अंग्रेज़ी नहीं है, तो निःशुल्क दुभाषिया और अनुवाद सेवा की मदद से हमारा स्टाफ़ आपसे बात कर सकता है। 1800 517 158(opens in a new window) पर निःशुल्क कॉल करें।

Updated