वर्कर पोर्टल
पोर्टल के माध्यम से आप अपने नियोक्ता योगदानों, योजना के अधीन अब तक अर्जित लाभों पर नज़र रख सकते हैं और अपने पते तथा फोन नम्बर को अपडेट कर सकते हैं।
वर्कर पोर्टल को कैसे एक्सेस करें
यदि आप पहले से ही वर्कर पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं, तो आप अपने ई-मेल या Worker ID का प्रयोग करके लॉग-इन कर सकते हैं।
आपकी जानकारी की सुरक्षा के लिए, हमने वर्कर पोर्टल पर मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन शामिल की है। हर बार जब आप लॉग-इन करेंगे तो आपकी पहचान की पुष्टि करने के लिए आपके मोबाइल फोन या आपके ई-मेल पर एक सिक्योरिटी कोड भेजा जाएगा।
लॉग-इन करने के लिए आपको अथॉरटी के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल फोन नम्बर या ई-मेल पते की ज़रूरत होगी। यदि आपको अपने संपर्क विवरण अपडेट करने या शामिल करने की आवश्यकता है तो कृपया हमें 1800 517 158 पर कॉल करें।
वर्कर पोर्टल के नए उपभोक्ताओं को ऑनलाइन एक्सेस के लिए रजिस्टर करना होगा। रजिस्टर करने के लिए आपको अपने निम्न विवरण देने होंगे:
- Worker ID (जैसे कि M123456)
- उपनाम
- जन्म-तिथि।
वर्कर पोर्टल के लिए कैसे रजिस्टर करें, इससे सम्बन्धित हमारी गाइड (मार्गदर्शिका) देखें।
अग्रिम जानकारी
वर्कर पोर्टल के लिए रजिस्टर कैसे करें (How to register for the worker portal) - हिंदी (Hindi)
पोर्टल के लिए रजिस्टर कैसे करें, इसका विवरण देने वाली चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका (गाइड)।
आपका वर्कर आई.डी (Your Worker ID) - हिंदी (Hindi)
आपका विशिष्ट आई.डी. पोर्टेबल लॉन्ग सर्विस बेनिफिट्स योजना के लिए है।
Missing service
What to do if you believe your hours have been incorrectly reported by your employer.
Updated

