वर्कर पोर्टल के लिए रजिस्टर कैसे करें (How to register for the worker portal) - हिंदी (Hindi)

पोर्टल के लिए रजिस्टर कैसे करें, इसका विवरण देने वाली चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका (गाइड)।

वर्कर पोर्टल रजिस्ट्रेशन गाइड

पहली बार रजिस्ट्रेशन करते समय आपको कंप्यूटर का प्रयोग करने की ज़रूरत होगी, न कि मोबाइल डिवाइस की।

रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप मोबाइल डिवाइस का प्रयोग करके वर्कर पोर्टल को एक्सेस कर सकते हैं।

रजिस्टर करने के लिए आपको अपने निम्न विवरण देने होंगे:

  • Worker ID (जैसे कि M123456)
  • उपनाम
  • जन्म-तिथि।

आपकी जानकारी की सुरक्षा के लिए, हमने वर्कर पोर्टल पर मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन शामिल की है। हर बार जब आप लॉग-इन करेंगे तो आपकी पहचान की पुष्टि करने के लिए आपके मोबाइल फोन या आपके ई-मेल पर एक सिक्योरिटी कोड भेजा जाएगा।

लॉग-इन करने के लिए आपको अथॉरटी के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल फोन नम्बर या ई-मेल पते की ज़रूरत होगी। यदि आपको अपने संपर्क विवरण अपडेट करने या शामिल करने की आवश्यकता है तो कृपया हमें 1800 517 158 पर कॉल करें।

1. वर्कर पोर्टल पर जाकर Register for Online Access पर क्लिक करें।

Worker portal login page

2. अपना Worker ID, उपनाम और जन्म-तिथि एंटर करें और फिर Next पर क्लिक करें।

Worker portal registration page for new users

3. नियम और शर्तें पढ़ें और उनकी सहमति दें, और फिर Save & Continue पर क्लिक करें।

Terms and conditions

4. अपना पासवर्ड बनाएँ और Continue पर क्लिक करें।

New password

5. Permission सैक्शन को एडिट (Edit) करें, सिक्योरिटी सवाल बनाएँ और फिर Save & Close पर क्लिक करें।

Permission and security questions


आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हुआ।

यदि आपको सहायता की आवश्यकता हो, तो हमें 1800 517 158 पर कॉल या enquiries@plsa.vic.gov.au पर ई-मेल करके संपर्क करें।

अग्रिम जानकारी

Updated

""

Sign up to the portable long service email newsletter

Keep up to date on the scheme. Sign up to the Portable Long Service Authority email newsletter.

Please view our collection notice under the Portable Long Service Authority heading on our privacy page