आपका Worker ID पोर्टेबल लॉन्ग सर्विस बेनिफिट्स योजना के लिए आपकआपका विशिष्ट आई.डी. है।
यदि आपकी नौकरी बदलते हैं, अपने नए नियोक्ता को अपना Worker ID दें और वे आपको अपने त्रैमासिक रिटर्न्स में शामिल करना शुरू कर देंगे।
आपको वर्कर पोर्टल पर रजिस्टर करने के लिए भी अपने Worker ID की ज़रूरत होगी। रजिस्टर हो जाने के बाद आप पोर्टल में लॉग-इन कर सकते हैं और अपने नियोक्ता योगदानों, योजना के अधीन अब तक अर्जित लाभों पर नज़र रख सकते हैं और अपनी संपर्क जानकारी को अपडेट कर सकते हैं।
अपने Worker ID का पता कैसे लगाएँ
आपके नियोक्ता द्वारा आपको पोर्टेबल लॉन्ग सर्विस लीव अथॉरटी के साथ रजिस्टर किए जाने के बाद, आपको हमारी ओर से एक पत्र या ई-मेल मिलेगी जिसमें आपका Worker ID लिखा होगा।
यदि आपको अपना Worker ID नहीं मिला है या आपको पक्का पता नहीं है कि क्या आप रजिस्टर हो चुके हैं, तो अपने नियोक्ता से संपर्क करके यह जांच करें कि क्या उन्होंने आपको रजिस्टर किया है।
Worker ID का खो जाना
आपका नियोक्ता आपका Worker ID प्रदान करने में सक्षम होगा।
यदि आप पंजीकृत हैं, तो अपने नियोक्ता से अपनी वर्कर ID मांगें। आप अपनी वर्कर ID प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन अनुरोध भी भेज सकते हैं।
यदि आप अपने नियोक्ता से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं, तो आप 1800 517 158 पर कॉल करके या enquiries@plsa.vic.gov.au पर ई-मेल करके हमसे संपर्क कर सकते हैं।
अग्रिम जानकारी
वर्कर पोर्टल को एक्सेस करना (Accessing the worker portal) - हिंदी (Hindi)
वर्कर पोर्टल पर अपनी जानकारी को कैसे एक्सेस करें।
What is portable long service leave?
Learn about portable long service leave for Victorian workers in the community services, contract cleaning and security sectors.
Updated


