पात्रता
पोर्टेबल लॉन्ग सर्विस लाभों का क्लेम करने के लिए, आपको योजना के तहत 7 वर्षों की मान्य सेवा अवधि पूरी करने की आवश्यकता है।
मान्य सेवा से तात्पर्य आपके द्वारा योजना के अंतर्गत आने वाली किसी इंडस्ट्री में काम करने की कुल अवधि से है। आप वर्कर पोर्टल (opens in a new window) के माध्यम से अपने मान्य सेवा बैलेंस को देख सकते हैं।
प्रत्येक त्रैमासिक (हर तीन महीनों में), जब आपके नियोक्ता द्वारा आपके काम के घंटों और साधारण वेतन की जानकारी हमें प्रदान की जाती है, तो वर्कर पोर्टल पर आपका मान्य सेवा बैलेंस अपडेट हो जाता है। उदाहरण के लिए, यदि आपने अप्रैल से जून वाली त्रैमासिक अवधि में काम किया है, तो आपके नियोक्ता को हमें आपके रिकॉर्ड अपनी त्रैमासिक रिटर्न में 31 जुलाई तक भेजने होते हैं।
हमें आम तौर पर त्रैमासिक रिटर्न की कार्रवाई में लगभग 7 दिन का समय लगता है।
त्रैमासिक रिटर्न जमा करने(opens in a new window) (opens in a new window)की तारीखें(opens in a new window) देखें।
आप तब तक अपने पोर्टेबल लॉन्ग सर्विस लीव का क्लेम नहीं कर पाएँगे/पाएँगी, जब तक कि वर्कर पोर्टल पर आपका मान्य सेवा बैलेंस 7 वर्षों का नहीं हो जाता है।
यह चुनना कि कौन सी लीव लेनी है
यदि आप अपने नियोक्ता से पारंपरिक और पोर्टेबल दोनों तरह की लॉन्ग सर्विस लीव के पात्र हैं, तो आपको यह चुनने की आवश्यकता होगी कि आप कौन-सा लाभ प्राप्त करना चाहते/चाहती हैं।
आप एक ही मान्य सेवा अवधि के लिए पारंपरिक और पोर्टेबल दोनों तरह के लॉन्ग सर्विस लाभों का क्लेम नहीं कर सकते/सकती हैं। उदाहरण के लिए, जो कर्मचारी अथॉरिटी के पास रिकॉर्ड की गई सेवा अवधि के लिए अपने नियोक्ता से पारंपरिक लॉन्ग सर्विस लीव प्राप्त करते हैं, उनकी पोर्टेबल लॉन्ग सर्विस लाभों की पात्रता में पहले से क्लेम की गई सेवा अवधि के बराबर कटौती की जाएगी।
पारंपरिक लॉन्ग सर्विस लीव
यदि आप पारंपरिक लॉन्ग सर्विस लीव लेने का निर्णय लेते/लेती हैं, तो आपको आपके नियोक्ता द्वारा लीव (opens in a new window)नॉमिनेशन(opens in a new window) फ़ॉर्म(opens in a new window) भरने के लिए कहा जाएगा।
यह फॉर्म आपके नियोक्ता को उस सेवा अवधि के लिए भुगतान की गई पारंपरिक लॉन्ग सर्विस लीव की भरपाई का क्लेम करने का मौका देता है, जिसे अथॉरिटी के पास रिकॉर्ड किया गया है।
अपने नियोक्ता से पारंपरिक लॉन्ग सर्विस लीव लेने से अपनी लीव अवधि के दौरान सुपरएनुएशन के भुगतान सहित अतिरिक्त लाभ हो सकते हैं। क्लेम करने के बारे में सोचने से पहले कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे इन पात्रताओं के अंतर को समझते हैं।
पोर्टेबल लॉन्ग सर्विस लीव
यदि आप योजना के तहत पोर्टेबल लॉन्ग सर्विस लीव लेने का निर्णय लेते/लेती हैं, तो आपके नियोक्ता द्वारा लीव को अनुमति दिए जाने और पोर्टेबल लॉन्ग(opens in a new window) (opens in a new window)सर्विस लीव के लिए नियोक्ता अनुमति फ़ॉर्म(opens in a new window) भरे जाने की आवश्यकता है। आपको अथॉरिटी को अपने क्लेम के साथ पूरा भरा हुआ फ़ॉर्म जमा करने की आवश्यकता है।
यह आवश्यक है कि कॉन्ट्रैक्ट क्लीनिंग वर्कर्स अपने नियोक्ता के साथ तय की गई लॉन्ग सर्विस लीव अवधि के दौरान कोई भी कार्य न करें।
कॉन्ट्रैक्ट क्लीनिंग इंडस्ट्री को हमेशा के लिए छोड़ने वाले कर्मचारी लीव नहीं लेते हैं और उन्हें उनकी पात्रता का भुगतान एक मुश्त राशि के तौर पर किया जाता है।
कृपया ध्यान दें: पोर्टेबल लॉन्ग सर्विस लाभों के भुगतान में सुपरएनुएशन शामिल नहीं होता है और इनका भुगतान सामान्य दरों के अनुसार किया जाता है।
क्लेम कैसे करें
पात्र कर्मचारी वर्कर पोर्टल(opens in a new window) के माध्यम से अपने पोर्टेबल लॉन्ग सर्विस लीव का क्लेम कर सकते हैं।
आपको वर्कर पोर्टल पर यह जाँचना चाहिए कि क्या आपके नियोक्ता ने आपके काम को सही ढंग से रिकॉर्ड किया है और क्या आपके संपर्क विवरण अप-टू-डेट हैं।
क्लेम करने के लिए:
- वर्कर पोर्टल(opens in a new window) पर लॉग इन करें
- मेनू में 'Claims’ पर क्लिक करें
- यदि आप पात्र हैं, तो आप स्क्रीन के ऊपरी दाएँ कोने में 'New claim' बटन पाएँगे।
आप हमारी चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका (गाइड) का अनुसरण कर सकते/सकती हैं: क्लेम (दावा) कैसे करें, इसका (opens in a new window)विवरण(opens in a new window) देने वाली गाइड: कॉन्ट्रैक्ट क्लीनिंग वर्कर(opens in a new window)।
क्लेम की कार्रवाई
आपका क्लेम मिलने पर हम आपकी कार्य पृष्ठभूमि की जाँच करेंगे। और अधिक जानकारी की आवश्यकता होने पर, हम कभी-कभार आपसे और/या आपके नियोक्ता से संपर्क करते हैं।
क्लेम्स की कार्रवाई आमतौर पर 3 हफ़्तों में पूरी हो जाती है। यदि हमें और अधिक जानकारी की आवश्यकता है या आपके नियोक्ता से जानकारी की पुष्टि करनी पड़ती है, तो इसमें अधिक समय लग सकता है।
कुछ अन्य क्लेम्स में अधिक समय लग सकता है, उदाहरण के लिए, यदि आप रिटायर हो रहे हैं या इंडस्ट्री को छोड़ रहे हैं।
पात्रता
योजना के तहत, पात्र कर्मचारी प्रत्येक 60 सप्ताह के रिकॉर्ड किए गए काम के लिए 1 सप्ताह के पोर्टेबल लॉन्ग सर्विस लाभ पाने के हकदार होते हैं।
जब आप क्लेम करने के पात्र हो जाते हैं, तो वर्कर पोर्टल पर आपका पात्रता बैलेंस उपलब्ध हो जाएगा।
क्लेम की राशि का भुगतान
आपके पोर्टेबल लॉन्ग सर्विस के भुगतान की गणना आपके द्वारा क्लेम किए जा रहे सप्ताहों (या सप्ताहों के कुछ हिस्से) की संख्या को भुगतान के लिए आवेदन करते समय आपके साधारण वेतन की साप्ताहिक दर से गुणा करने के आधार पर की जाती है।
यदि पिछले 2 वर्षों में आपके काम के घंटों में बदलाव हुआ है, तो हम आपके नियोक्ता द्वारा बताए गए औसत घंटों के आधार पर आपके भुगतान की गणना करेंगे।
यदि आपकी पोर्टेबल लॉन्ग सर्विस लीव से पहले आपके वेतन दर में बढ़ोतरी होती है, तो कृपया हमें बताएँ ताकि हम आपकी भुगतान राशि को अपडेट कर सकें। आपको हमें अपने नए वेतन दर, इसके बढ़ने की तारीख दर्शाने वाले दस्तावेज़ भेजने की आवश्यकता है।
भुगतान
अथॉरिटी द्वारा आपके पोर्टेबल लॉन्ग सर्विस लाभ का भुगतान एक मुश्त राशि के तौर पर सीधे आपके नामांकित बैंक अकाउंट में किया जाता है।
टैक्स
आपके पोर्टेबल लॉन्ग सर्विस लीव के भुगतान पर ऑस्ट्रेलियन टैक्स ऑफिस (ATO) के दिशानिर्देशों के अनुसार लागू टैक्स दर से ही टैक्स लगाया जाएगा। टैक्स दरों के बारे में और अधिक जानकारी पाने के लिए ATO से संपर्क करें।
पोर्टेबल लॉन्ग सर्विस लीव की भुगतान राशि टैक्स काटने के बाद की राशि है। किसी वर्कर की मृत्यु पर किए जाने वाले क्लेम की भुगतान राशि से टैक्स नहीं काटा जाएगा।
कॉन्ट्रैक्ट क्लीनिंग वर्कर के क्लेम (दावों) के प्रकार
| क्लेम का प्रकार | जानकारी |
| पोर्टेबल लॉन्ग सर्विस लीव एवं भुगतान | कौन क्लेम कर सकता है? योजना के तहत 7 वर्षों की मान्य सेवा पूरी कर चुके कॉन्ट्रैक्ट क्लीनिंग वर्कर। क्लेम के लिए हमें जिन दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी
|
| इंडस्ट्री को छोड़ना – पूर्ण रूप से अक्षमता | कौन क्लेम कर सकता है? 7 वर्षों की मान्य सेवा पूरी कर चुके कर्मचारी, जो पूर्ण रूप से अक्षमता के कारण इंडस्ट्री को छोड़ रहे हैं। क्लेम के लिए हमें जिन दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी
|
| इंडस्ट्री को छोड़ना | कौन क्लेम कर सकता है? 7 वर्षों की मान्य सेवा पूरी कर चुके वर्कर, जो हमेशा के लिए इंडस्ट्री को छोड़ रहे हैं। क्लेम के लिए हमें जिन दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी
|
| दिवंगत कर्मचारी | कौन क्लेम कर सकता है? 7 वर्षों की मान्य सेवा पूरी कर चुके किसी दिवंगत कर्मचारी की ओर से कानूनी प्रतिनिधि, जीवनसाथी, निकटतम रिश्तेदार या पावर ऑफ़ अटॉर्नी के तहत अधिकृत व्यक्ति द्वारा क्लेम किया जा सकता है। क्लेम के लिए जिन दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी
|
अग्रिम जानकारी
क्लेम (दावा) कैसे करें, इसका विवरण देने वाली गाइड (मार्गदर्शिका ) (How to claim guide): कॉन्ट्रैक्ट क्लीनिंग एवं सिक्योरिटी वर्कर (Contract cleaning and security workers) - हिंदी (Hindi)
वर्कर पोर्टल पर क्लेम कैसे करें, इसका विवरण देने वाली चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका (गाइड)।
Updated
