क्लेम (दावा) कैसे करें, इसका विवरण देने वाली गाइड (मार्गदर्शिका ) (How to claim guide): कॉन्ट्रैक्ट क्लीनिंग एवं सिक्योरिटी वर्कर (Contract cleaning and security workers) - हिंदी (Hindi)

वर्कर पोर्टल पर क्लेम कैसे करें, इसका विवरण देने वाली चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका (गाइड)।

इससे पहले कि आप शुरू करें

अपने क्लेम के लिए अपने आवश्यक दस्तावेज़ तैयार रखें:

  • अपने सभी मौजूदा नियोक्ताओं की वर्तमान पे स्लिप्स (वेतन पर्चियाँ), जिसमें आपके साधारण वेतन (प्रति घंटा वेतन दर) को दर्शाया गया हो।
  • हाल ही की बैंक स्टेटमेंट जिसमें BSB, अकाउंट का नाम और अकाउंट नंबर दर्शाया गया हो।
  • यदि आप पोर्टेबल लॉन्ग सर्विस लीव का क्लेम कर रहे हैं, तो पोर्टेबल लॉन्ग सर्विस लीव नियोक्ता अनुमोदनफॉर्म।

आप इन दस्तावेज़ों की फ़ोटो लेने के लिए अपने स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल कर सकते हैं, या आप उन्हें स्कैन करके अपने कंप्यूटर पर अपलोड कर सकते हैं।

आपका नियोक्ता आपका Worker ID प्रदान करने में सक्षम होगा।

यदि आप अपने नियोक्ता से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं, तो आप 1800 517 158 पर कॉल करके या enquiries@plsa.vic.gov.auपर

वर्करपोर्टल के लिए रजिस्टरकैसे करें, इससे सम्बन्धित हमारी मार्गदर्शिका (गाइड) देखें।

अपने क्लेम की प्रक्रिया शुरू करें।


1. अपने ई-मेल या Worker ID का प्रयोग करके वर्कर पोर्टल पर लॉग-इन करें।

Workers log in to the worker portal using their worker ID and password.

आपकी जानकारी की सुरक्षा के लिए, हमने वर्कर पोर्टल पर मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन शामिल की है। हर बार जब आप लॉग-इन करेंगे तो आपकी पहचान की पुष्टि करने के लिए आपके मोबाइल फोन या आपके ई-मेल पर एक सिक्योरिटी कोड भेजा जाएगा।

लॉग-इन करने के लिए आपको अथॉरटी के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल फोन नम्बर या ई-मेल पते की ज़रूरत होगी। यदि आपको अपने संपर्क विवरण अपडेट करने या शामिल करने की आवश्यकता है तो कृपया हमें 1800 517 158 पर कॉल करें।

2. वर्कर पोर्टल में आपका स्वागत है।
डैशबोर्ड (Dashboard) - आपके व्यक्तिगत विवरण और आपके पहचान किए गए सर्विस बैलेंस को दर्शाता है।

The worker portal dashboard showing welcome screen and service years accrued.
(opens in a new window)

उपरोक्त चित्र को बड़ा करने के लिए उस पर क्लिक करें।.

योगदान (Contributions) - यह आपके नियोक्ताओं द्वारा अथॉरटी को रिपोर्ट की गई आपकी सर्विस के सारांश को दर्शाता है।

Workers can view the contributions that their employer has submitted to the Authority.
(opens in a new window)

उपरोक्त चित्र को बड़ा करने के लिए उस पर क्लिक करें।

मेरे विवरण (My Details) - अपने व्यक्तिगत विवरणों, पता, पासवर्ड और सिक्योरिटी सवालों की जाँच करें और उन्हें अपडेट करें।

View the 'My details' tab in the worker portal
(opens in a new window)

उपरोक्त चित्र को बड़ा करने के लिए उस पर क्लिक करें।

पत्र-व्यवहार (Correspondence) - अपने और अथॉरटी के बीच हुए पत्र-व्यवहार के रिकॉर्ड देखें, जिसमें आपके द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेज़ भी शामिल हैं।

The correspondence tab. Select this option to view any correspondence between worker and the Authority.
(opens in a new window)

उपरोक्त चित्र को बड़ा करने के लिए उस पर क्लिक करें।

मैं चाहता/चाहती हूँ (I Want To) - यदि आपके काम के कुछ घंटे छूट गए हैं, तो इस टैब के नीचे दिए गए सेवा अवधि में कमी (Missing Service) का क्लेम फ़ॉर्म भरें।

'I want to' tab shows where to find the form for a worker to claim for missing service.
(opens in a new window)

उपरोक्त चित्र को बड़ा करने के लिए उस पर क्लिक करें।

3. अपने डैशबोर्ड से, बाईं ओर दिए गए ‘Claims’ को चुनें।

The claims tab as shown in the worker portal

4. ‘ नया दावा(New Claim)' शुरू करें।

If a worker is eligible for portable long service, a new claim button will show in the top right corner of the claims tab.
(opens in a new window)

उपरोक्त चित्र को बड़ा करने के लिए उस पर क्लिक करें।

5. अपने विवरणों की जाँच और पुष्टि करें।

Image shows how to edit your details in the worker portal

कृपया अपने इन विवरणों की जाँच करें:

  • मोबाइल फ़ोन नंबर
  • ईमेल पता
  • पता

यदि आपको अपने विवरणों को अपडेट करना है, तो आप उन्हें इस सेक्शन में संशोधित (Edit) कर सकते हैं। विवरणों को सही करने के बाद, ‘My details are correct’ बटन पर क्लिक करें।

अथॉरटी द्वारा वही व्यक्तिगत जानकारी एकत्र की जाती है, जिसकी इसे अधिनियम, गोपनीयता एवं अन्य कानूनों के अनुसार एकत्रित करने की अनुमति होती है और जो पोर्टेबल लॉन्ग सर्विस बेनिफिट्स योजना के संचालन में अपने कार्यों को करने के लिए इनके लिए ज़रूरी होती है। अधिक जानकारी के लिए PLSA गोपनीयता नीति देखें।

6. यदि आप अवकाश ले रहे हैं, तो ‘पोर्टेबल लॉन्ग सर्विस लीव के लिए आवेदन करें (apply for portable long service leave)’ चुनें।

क्लेम के लिए दो प्रकार के विकल्प हैं:

  • पोर्टेबल लॉन्ग सर्विस लीव के लिए आवदेन करने के लिए पहला विकल्प चुनें।
  • यदि आप अपनी इंडस्ट्री को हमेशा के लिए छोड़ रहे हैं और भुगतान के लिए क्लेम करना चाहते हैं, तो दूसरा विकल्प चुनें।
Contract cleaners and security workers can choose Community service workers choice of claim. Portable long service or leaving industry.

7. अपने मौजूदा नियोक्ता के लिए अपना वर्क शेड्यूल (कार्य-सूची) शामिल करें।

आपको केवल एक सामान्य सप्ताह के लिए अपने वर्किंग पैटर्न के बारे में बताना होगा – क्लेम की जाने वाली लीव के हर सप्ताह की जानकारी देने की ज़रूरत नहीं है।

Workers can add their work schedule for all current employers. Numbers refer to the steps outlined in the guide.
(opens in a new window)

उपरोक्त चित्र को बड़ा करने के लिए उस पर क्लिक करें।

1. वर्क शेड्यूल ड्रॉप-डाउन से, उस मौजूदा नियोक्ता को चुनें जिससे आप पोर्टेबल लॉन्ग सर्विस लीव का क्लेम कर रहे हैं।
2. सामान्य सप्ताह के अनुसार अपने काम के घंटे और दिन एंटर करें। जिन दिनों में आप काम नहीं करते हैं, उन्हें खाली छोड़ दें। न्यूनतम लीव क्लेम एक पूरे दिन के लिए है।
3. काम किए गए प्रत्येक दिन के लिए अपना सामान्य वेतन (प्रति घंटा वेतन दर) एंटर करें।
4. स्वचालित रूप से गणना किए गए प्रति सप्ताह घंटे, प्रति सप्ताह दिन और नियोक्ता की प्रति घंटा दर की समीक्षा करें।
5. इस नियोक्ता के साथ क्लेम किए गए कुल घंटे और इस नियोक्ता के साथ क्लेम किए गए कुल दिनों को पूरा करने के लिए उन गणनाओं का इस्तेमाल करें। आपको यह सुनिश्चित करने की ज़रूरत है कि आप इस नियोक्ता से कम से कम एक दिन की लीव ले रहे हैं।

आपको सभी मौजूदा नियोक्ताओं के लिए वर्क शेड्यूल शामिल करने की आवश्यकता होगी, भले ही आप उनके साथ पोर्टेबल लॉन्ग सर्विस के लिए क्लेम न कर रहे हों।
इन अन्य नियोक्ताओं के लिए, इन घंटों को ‘0’ के तौर पर एंटर करें।

किसी अन्य नियोक्ता का वर्क शेड्यूल शामिल करने के लिए, ‘+ add more work schedule’ बटन पर क्लिक करें और ऊपर बताए गए चरणों का पालन करें।

कैजुअल वर्कर
यदि आप बिना नियमित घंटों वाले एक कैजुअल वर्कर हैं, तो आप सप्ताह के दिनों वाले फ़ील्ड को खाली छोड़ सकते हैं। न्यूनतम लीव क्लेम एक पूरे दिन के लिए है। उदाहरण के लिए, यदि आप किसी दिन सुबह नियोक्ता 1 के साथ 4 घंटे और उसी दिन बाद में नियोक्ता 2 के साथ 4 घंटे काम करते हैं, तो आपको कम से कम एक दिन की ज़रूरत को पूरा करने के लिए दोनों नियोक्ताओं से लीव लेने की आवश्यकता है। यदि हमें और जानकारी चाहिए होगी, तो हम आपसे संपर्क करेंगे।

8. अपनी लीव की तिथियाँ एंटर करें और Confirm पर क्लिक करें।

अपने क्लेम के साथ बाद में सबमिट करने के लिए पोर्टेबल लॉन्ग सर्विस लीव नियोक्ता अनुमोदनफ़ॉर्म डाउनलोड करें।

Contract cleaners and security works must add their leave dates

9. अपना टैक्स फ़ाइल नंबर शामिल करें और इस बारे में बताएँ कि क्या आप टैक्स-फ़्री सीमा के लिए क्लेम करना चाहते हैं।

Workers should tick the box to claim the tax free threshold if applicible.
(opens in a new window)

उपरोक्त चित्र को बड़ा करने के लिए उस पर क्लिक करें।

टैक्स-फ्री सीमा के लिए क्लेम करना

यदि आप एक ही समय में एक से अधिक नियोक्ताओं के लिए काम करते हैं, तो आपको केवल एक ही नियोक्ता से टैक्स-फ़्री सीमा के लिए क्लेम करना चाहिए, आम तौर पर उससे जो आपको सबसे अधिक वेतन या पारिश्रमिक देता है।
यदि आपको पक्का पता नहीं है, तो हम आपको टैक्स-फ़्री सीमा के लिए क्लेम करने की अपनी पात्रता के बारे में जानने के लिए स्वतंत्र पेशेवर सलाह लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

10. अपने भुगतान विवरण प्रदान करें।
यह जाँचें कि क्या आपने अपने सही अकाउंट विवरण शामिल किए हैं। यह वही अकाउंट होगा जिसमें आपके क्लेम का भुगतान किया जाएगा। यदि गलत भुगतान विवरण दिए जाते हैं, तो अथॉरटी ज़िम्मेदार नहीं होगी।

Complete your payment details for the account you wish to have you claim paid into.

11. अपने सहायक दस्तावेज़ शामिल करें।

Contract cleaners and security workers must upload their supporting documentation.
(opens in a new window)

उपरोक्त चित्र को बड़ा करने के लिए उस पर क्लिक करें।

आपके द्वारा सूचीबद्ध प्रत्येक वर्क शेड्यूल/नियोक्ता के लिए अपने सहायक दस्तावेज़ अपलोड करें।

अपने दस्तावेज़ों को अपलोड करना
आप इन दस्तावेज़ों की फ़ोटो लेने के लिए अपने स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल कर सकते हैं, या आप उन्हें स्कैन करके अपने कंप्यूटर पर अपलोड कर सकते हैं।
यदि आपको अपने दस्तावेज़ अपलोड करने में मुश्किल हो रही है, तो आप 1800 517 158 पर कॉल करके या enquiries@plsa.vic.gov.au पर ई-मेल करके हमसे संपर्क कर सकते हैं।

12. नियम एवं शर्तें देखें।

Contract cleaners and security works must accept the terms and conditions before submitting their claim.
(opens in a new window)

उपरोक्त चित्र को बड़ा करने के लिए उस पर क्लिक करें।

13. ड्राफ़्ट सेव (Save) करें या अपना क्लेम सबमिट करें।
आप अपने क्लेम का ड्राफ़्ट सेव (Save) करके बाद में दोबारा इसकी समीक्षा (review) और इसे संशोधित (edit) कर सकते हैं, या आप अपना क्लेम सबमिट कर सकते हैं।

Options to save a draft or to submit your claim

क्लेम की कार्रवाई में कितना समय लगता है?

क्लेम्स की कार्रवाई आमतौर पर 3 हफ़्तों में पूरी हो जाती है, लेकिन कुछ क्लेम्स में अधिक समय लग सकता है, उदाहरण के लिए, यदि आप रिटायर हो रहे हैं या इंडस्ट्री को हमेशा के लिए छोड़ रहे हैं।
हम आपकी कार्य पृष्ठभूमि के साथ ही आपके द्वारा हमें दिए गए सहायक दस्तावेज़ों की जाँच करेंगे। यदि हमें आपसे या आपके नियोक्ता से और अधिक जानकारी चाहिए तो इसमें अधिक समय लग सकता है।

आपके क्लेम्स पर अपडेट

भुगतान तिथि तय होने के बाद आपके क्लेम का स्टेटस वर्कर पोर्टल पर दिखाई देगा।
भुगतान की कार्रवाई पूरी होने के बाद आपको अथॉरटी से पुष्टिकरण ईमेल और स्टेटमेंट भी मिलेगा।
आपके क्लेम के प्रत्येक चरण के आगे बढ़ने के साथ ही आपके नियोक्ता को भी अथॉरटी से ईमेल द्वारा अपडेट प्राप्त होगा।

आपके क्लेम का सारांश और स्टेटस 'Claims' टैब में देखा जा सकता है।

आपके अकाउंट का बैलेंस आपकी द्वारा ली गई लीव के हिसाब से अपडेट हो जाएगा और इसमें आपकी शेष लीव की मात्रा दिखेगी।।

क्लेम भरने में और मदद के लिए, कृपया हमसे संपर्क करें:

फ़ोन: 1800 517 158
ईमेल: claims@plsa.vic.gov.au
परिचालन समय: कार्यदिवसों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक, सार्वजनिक छुट्टियों को छोड़कर।

क्या आपको अनुवादक की आवश्यकता है?

यदि अंग्रेज़ी आपकी मातृभाषा नहीं है, तो हमारे कर्मचारी अनुवाद सेवा की मदद से आपसे बात कर सकते हैं। यह एक निःशुल्क सेवा है।

1800 517 158 पर टोल-फ्री कॉल करें।

अग्रिम जानकारी

Updated

""

Sign up to the portable long service email newsletter

Keep up to date on the scheme. Sign up to the Portable Long Service Authority email newsletter.

Please view our collection notice under the Portable Long Service Authority heading on our privacy page