इससे पहले कि आप शुरू करें
अपने क्लेम के लिए अपने आवश्यक दस्तावेज़ तैयार रखें:
- अपने सभी मौजूदा नियोक्ताओं की वर्तमान पे स्लिप्स (वेतन पर्चियाँ), जिसमें आपके साधारण वेतन (प्रति घंटा वेतन दर) को दर्शाया गया हो।
- हाल ही की बैंक स्टेटमेंट जिसमें BSB, अकाउंट का नाम और अकाउंट नंबर दर्शाया गया हो।
आप इन दस्तावेज़ों की फ़ोटो लेने के लिए अपने स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल कर सकते हैं, या आप उन्हें स्कैन करके अपने कंप्यूटर पर अपलोड कर सकते हैं।
आपका नियोक्ता आपका Worker ID प्रदान करने में सक्षम होगा।
यदि आप अपने नियोक्ता से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं, तो आप 1800 517 158(opens in a new window) पर कॉल करके या enquiries@plsa.vic.gov.au(opens in a new window) पर ई-मेल करके हमसे संपर्क कर सकते हैं।
वर्कर पोर्टल के लिए रजिस्टर कैसे करें(opens in a new window), इससे सम्बन्धित हमारी मार्गदर्शिका (गाइड) देखें।
अपने क्लेम या शुरू करें। की प्रक्रि
1. अपने ई-मेल या Worker ID का प्रयोग करके वर्कर पोर्टल(opens in a new window) पर लॉग-इन करें।
आपकी जानकारी की सुरक्षा के लिए, हमने वर्कर पोर्टल पर मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन शामिल की है। हर बार जब आप लॉग-इन करेंगे तो आपकी पहचान की पुष्टि करने के लिए आपके मोबाइल फोन या आपके ई-मेल पर एक सिक्योरिटी कोड भेजा जाएगा।
लॉग-इन करने के लिए आपको अथॉरटी के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल फोन नम्बर या ई-मेल पते की ज़रूरत होगी। यदि आपको अपने संपर्क विवरण अपडेट करने या शामिल करने की आवश्यकता है तो कृपया हमें 1800 517 158(opens in a new window) पर कॉल करें।
2. वर्कर पोर्टल में आपका स्वागत है।
डैशबोर्ड (Dashboard) - आपके व्यक्तिगत विवरण और आपके पहचान किए गए सर्विस बैलेंस को दर्शाता है।
(opens in a new window)
उपरोक्त चित्र को बड़ा करने के लिए उस पर क्लिक करें।
योगदान (Contributions) - यह आपके नियोक्ताओं द्वारा अथॉरटी को रिपोर्ट की गई आपकी सर्विस के सारांश को दर्शाता है।
(opens in a new window)
उपरोक्त चित्र को बड़ा करने के लिए उस पर क्लिक करें।
मेरे विवरण (My Details) - अपने व्यक्तिगत विवरणों, पता, पासवर्ड और सिक्योरिटी सवालों की जाँच करें और उन्हें अपडेट करें।
(opens in a new window)
उपरोक्त चित्र को बड़ा करने के लिए उस पर क्लिक करें।
पत्र-व्यवहार (Correspondence) - अपने और अथॉरटी के बीच हुए पत्र-व्यवहार के रिकॉर्ड देखें, जिसमें आपके द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेज़ भी शामिल हैं।
(opens in a new window)
उपरोक्त चित्र को बड़ा करने के लिए उस पर क्लिक करें।
मैं चाहता/चाहती हूँ (I Want To) - यदि आपके काम के कुछ घंटे छूट गए हैं, तो इस टैब के नीचे दिए गए सेवा अवधि में कमी (Missing Service) का क्लेम फ़ॉर्म भरें।
(opens in a new window)
उपरोक्त चित्र को बड़ा करने के लिए उस पर क्लिक करें।
3. From your dashboard, select ‘Claims’ on the left side.
3. अपने डैशबोर्ड से, बाईं ओर दिए गए ‘Claims’ को चुनें।
4. ‘ नया दावा(New Claim)' शुरू करें।
(opens in a new window)उपरोक्त चित्र को बड़ा करने के लिए उस पर क्लिक करें।
5. अपने विवरणों की जाँच और पुष्टि करें।
कृपया अपने इन विवरणों की जाँच करें:
- मोबाइल फ़ोन नंबर
- ईमेल पता
- पता
यदि आपको अपने विवरणों को अपडेट करना है, तो आप उन्हें इस सेक्शन में संशोधित (Edit) कर सकते हैं। विवरणों को सही करने के बाद, ‘My details are correct’ बटन पर क्लिक करें।
अथॉरटी द्वारा वही व्यक्तिगत जानकारी एकत्र की जाती है, जिसकी इसे अधिनियम, गोपनीयता एवं अन्य कानूनों के अनुसार एकत्रित करने की अनुमति होती है और जो पोर्टेबल लॉन्ग सर्विस बेनिफिट्स योजना के संचालन में अपने कार्यों को करने के लिए इनके लिए ज़रूरी होती है। अधिक जानकारी के लिए PLSA गोपनीयता नीति(opens in a new window) देखें।
6. ‘पोर्टेबल लॉन्ग सर्विस लीव भुगतान के लिए आवेदन करें (apply for a portable long service leave payment)’ चुनें।
म के लिए दो प्रकार के विकल्प हैं:
- पोर्टेबल लॉन्ग सर्विस भुगतान के लिए आवदेन करने के लिए पहला विकल्प चुनें।
- यदि आप कम्युनिटी सर्विस इंडस्ट्री को हमेशा के लिए छोड़ रहे हैं, तो दूसरा विकल्प चुनें।
(opens in a new window)
उपरोक्त चित्र को बड़ा करने के लिए उस पर क्लिक करें।
7. अपने मौजूदा नियोक्ता के लिए अपना वर्क शेड्यूल (कार्य-सूची) शामिल करें।
आपको केवल एक सामान्य सप्ताह के लिए अपने वर्किंग पैटर्न के बारे में बताना होगा – क्लेम की जाने वाली लीव के हर सप्ताह की जानकारी देने की ज़रूरत नहीं है।
(opens in a new window)
उपरोक्त चित्र को बड़ा करने के लिए उस पर क्लिक करें।
- वर्क शेड्यूल ड्रॉप-डाउन से, उस मौजूदा नियोक्ता को चुनें जिससे आप पोर्टेबल लॉन्ग सर्विस लीव का क्लेम कर रहे हैं।
- सामान्य सप्ताह के अनुसार अपने काम के घंटे और दिन एंटर करें। जिन दिनों में आप काम नहीं करते हैं, उन्हें खाली छोड़ दें।
- काम किए गए प्रत्येक दिन के लिए प्रति घंटा दर एंटर करें।
- स्वचालित रूप से गणना किए गए प्रति सप्ताह घंटे, प्रति सप्ताह दिन और नियोक्ता की प्रति घंटा दर की समीक्षा करें।
- इस नियोक्ता के साथ क्लेम किए गए कुल घंटे और इस नियोक्ता के साथ क्लेम किए गए कुल दिनों को पूरा करने के लिए उन गणनाओं का इस्तेमाल करें।
आपको सभी मौजूदा नियोक्ताओं के लिए वर्क शेड्यूल शामिल करने की आवश्यकता होगी, भले ही आप उनके साथ पोर्टेबल लॉन्ग सर्विस के लिए क्लेम न कर रहे हों।
इन अन्य नियोक्ताओं के लिए, इन घंटों को ‘0’ के तौर पर एंटर करें।
किसी अन्य नियोक्ता का वर्क शेड्यूल शामिल करने के लिए, ‘+ add more work schedule’ बटन पर क्लिक करें और ऊपर बताए गए चरणों का पालन करें।
यदि आप बिना मानक घंटों वाले कैजुअल वर्कर हैं, तो आप सप्ताह के दिनों वाले बॉक्स को खाली छोड़ सकते हैं। और जानकारी की ज़रूरत पड़ने पर, हम आपसे संपर्क करेंगे।
8. आप जितने घंटे के लिए क्लेम कर रहे हैं, उन्हें शामिल करें।
(opens in a new window)
9. अपना टैक्स फ़ाइल नंबर शामिल करें और इस बारे में बताएँ कि क्या आप टैक्स-फ़्री सीमा के लिए क्लेम करना चाहते हैं।
(opens in a new window)
उपरोक्त चित्र को बड़ा करने के लिए उस पर क्लिक करें।
टैक्स-फ्री सीमा के लिए क्लेम करना
यदि आप एक ही समय में एक से अधिक नियोक्ताओं के लिए काम करते हैं, तो आपको केवल एक ही नियोक्ता से टैक्स-फ़्री सीमा के लिए क्लेम करना चाहिए, आम तौर पर उससे जो आपको सबसे अधिक वेतन या पारिश्रमिक देता है।
यदि आपको पक्का पता नहीं है, तो हम आपको टैक्स-फ़्री सीमा के लिए क्लेम करने की अपनी पात्रता के बारे में जानने के लिए स्वतंत्र पेशेवर सलाह लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
10. अपने भुगतान विवरण प्रदान करें।
यह जाँचें कि क्या आपने अपने सही अकाउंट विवरण शामिल किए हैं। यह वही अकाउंट होगा जिसमें आपके क्लेम का भुगतान किया जाएगा। यदि गलत भुगतान विवरण दिए जाते हैं, तो अथॉरटी ज़िम्मेदार नहीं होगी।
11. अपने सहायक दस्तावेज़ शामिल करें।
(opens in a new window)उपरोक्त चित्र को बड़ा करने के लिए उस पर क्लिक करें।
आपके द्वारा सूचीबद्ध प्रत्येक वर्क शेड्यूल/नियोक्ता के लिए अपने सहायक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- अपने सभी मौजूदा नियोक्ताओं की वर्तमान पे स्लिप्स (वेतन पर्चियाँ), जिसमें आपके साधारण वेतन (प्रति घंटा वेतन दर) को दर्शाया गया हो।
- हाल ही की बैंक स्टेटमेंट जिसमें BSB, अकाउंट का नाम और अकाउंट नंबर दर्शाया गया हो।
अपने दस्तावेज़ों को अपलोड करना
आप इन दस्तावेज़ों की फ़ोटो लेने के लिए अपने स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल कर सकते हैं, या आप उन्हें स्कैन करके अपने कंप्यूटर पर अपलोड कर सकते हैं।
यदि आपको अपने दस्तावेज़ अपलोड करने में मुश्किल हो रही है, तो आप 1800 517 158(opens in a new window) पर कॉल करके या enquiries@plsa.vic.gov.au(opens in a new window) पर ई-मेल करके हमसे संपर्क कर सकते हैं।
12. नियम एवं शर्तें देखें।
(opens in a new window)उपरोक्त चित्र को बड़ा करने के लिए उस पर क्लिक करें।
13. ड्राफ़्ट सेव (Save) करें या अपना क्लेम सबमिट करें।
आप अपने क्लेम का ड्राफ़्ट सेव (Save) करके बाद में दोबारा इसकी समीक्षा (review) और इसे संशोधित (edit) कर सकते हैं, या आप अपना क्लेम सबमिट कर सकते हैं।
क्लेम की कार्रवाई में कितना समय लगता है?
क्लेम्स की कार्रवाई आमतौर पर 3 हफ़्तों में पूरी हो जाती है। लेकिन कुछ अन्य क्लेम्स में अधिक समय लग सकता है, उदाहरण के लिए, यदि आप रिटायर हो रहे हैं या इंडस्ट्री को हमेशा के लिए छोड़ रहे हैं।
हम आपकी कार्य पृष्ठभूमि के साथ ही आपके द्वारा हमें दिए गए सहायक दस्तावेज़ों की जाँच करेंगे। यदि हमें आपसे या आपके नियोक्ता से और अधिक जानकारी चाहिए तो इसमें अधिक समय लग सकता है।
आपके क्लेम्स पर अपडेट
भुगतान तिथि तय होने के बाद आपके क्लेम का स्टेटस वर्कर पोर्टल पर दिखाई देगा।
भुगतान की कार्रवाई पूरी होने के बाद आपको अथॉरटी से पुष्टिकरण ईमेल और स्टेटमेंट भी मिलेगा।
आपके क्लेम के प्रत्येक चरण के आगे बढ़ने के साथ ही आपके नियोक्ता को भी अथॉरटी से ईमेल द्वारा अपडेट प्राप्त होगा।
आपके क्लेम का सारांश और स्टेटस 'Claims' टैब में देखा जा सकता है।
आपके अकाउंट का बैलेंस आपकी द्वारा ली गई लीव के हिसाब से अपडेट हो जाएगा और इसमें आपकी शेष लीव की मात्रा दिखेगी।।
म भरने में और मदद के लिए, कृपया हमसे संपर्क करें:
ईमेल: claims@plsa.vic.gov.au (opens in a new window)
परिचालन समय: कार्यदिवसों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक, सार्वजनिक छुट्टियों को छोड़कर।
क्या आपको अनुवादक की आवश्यकता है?
यदि अंग्रेज़ी आपकी मातृभाषा नहीं है, तो हमारे कर्मचारी अनुवाद सेवा की मदद से आपसे बात कर सकते हैं। यह एक निःशुल्क सेवा है।
1800 517 158 पर टोल-फ्री कॉल करें।
अग्रिम जानकारी
Missing service
What to do if you believe your hours have been incorrectly reported by your employer.
आपका वर्कर आई.डी (Your Worker ID) - हिंदी (Hindi)
आपका विशिष्ट आई.डी. पोर्टेबल लॉन्ग सर्विस बेनिफिट्स योजना के लिए है।
Updated


